{"_id":"62cdb977d66a891d354e31c5","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6392117161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारले चीनी मिल की जैविक यूनिट पर छापा, पांच नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारले चीनी मिल की जैविक यूनिट पर छापा, पांच नमूने भरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कैसरगंज के परसेंडी स्थित पारले चीनी मिल की जैविक यूनिट पर मंगलवार की शाम कृषि विभाग की टीम ने छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जैविक यूनिट के प्रपत्रों की जांच की और प्रयोगशाला में पड़ताल की। इस दौरान टीम ने पांच नमूने भरे और जांच के लिए लैब भेजे। साथ ही यूनिट प्रभारी को प्रपत्रों का रखरखाव सही करने का निर्देश दिया।
जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी उदयशंकर सिंह के साथ परसेंडी स्थित पारले चीनी मिल की जैविक यूनिट पर छापा मारा। उन्होंने जैविक यूनिट प्रभारी डॉ. सतेंद्र सिंह से जैविक उत्पादों के निर्माण संबंधी प्रपत्र मांगे और जांच की। इस दौरान कुछ प्रपत्र न मिलने पर नाराजगी जताते हुए प्रपत्रों का रखरखाव बेहतर करने का निर्देश दिया। टीम ने यूनिट की प्रयोगशाला की भी जांच की। इस दौरान एनपीके लिक्विड, बायो पोटाश, आर्गेनिक मिनरल प्रोम, माइक्रोराइजा व केएमबी लिक्विड का नमूना भरा गया और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध करवाना कृषि विभाग की जिम्मेदारी है। पारले चीनी मिल में जैविक उत्पाद बनाए जाते हैं। इनकी गुणवत्ता जांचने के लिए छापा मारा गया। उधर, जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उर्द का बीज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीज वितरण के लिए 30 क्विंटल बीज मंगाया गया है जिसमें से 15 क्विंटल बीज सहकारी विभाग की दुकानों पर पहुंच गया है। शेेष बचा 15 क्विंटल बीज भी एक-दो दिन में पहुंच जाएगा।