फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

चोरी की चार बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार

Sat, 09 Jul 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
bahraich
रिसिया (बहराइच)। चोरी करके बाइक को बेचने जा रहे तीन बाइक चोरों को रिसिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर एक और बाइक बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रिसिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मोहम्मदा नाला के पास रेलवे लाइन के बगल में कुछ लोग खड़े हैं और बाइक चोरी करने की बात कर रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना पर हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर तीन बाइक सवार मिले। पूछताछ में एक युवक ने बताया कि अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करके बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर केले के खेत से एक और चोरी की बाइक बरामद हुई। ये लोग नंबर बदलकर बाइक को बेचने का काम करते हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में तीनों की पहचान ऋषिभूमि निवासी संजीव कुमार तिवारी, अनुज कुमार चौहान व बौंडी थाना क्षेत्र के खैरा बाजार निवासी गुलजार अली के रूप में हुई। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed