फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत

Sat, 09 Jul 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
bahraich
फखरपुर (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज के निकट बाइक सवार शिक्षक को अनियंत्रित रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

हरदी थानाक्षेत्र के मुंसारी निवासी शिक्षक बसंतलाल दीक्षित विशेश्वरगंज के प्राथमिक विद्यालय, लखनगोंडा में प्रधान शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद वह घर लौट रहे थे। चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज के पास पीछे से आ रही अनियंत्रित रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। चालक ने बस नहीं रोकी। इस वजह से बस में फंसकर बाइक लगभग सौ मीटर तक घिसटती चली गई जिससे शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक को हिरासत में ले लिया। शिक्षक के परिवारवालों की ओर से अब तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed