फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

11 से सख्ती के साथ चलाया जाएगा अभियान

Sat, 09 Jul 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। शुक्रवार को नगर पालिका की ओर से प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान जरूर चलाया गया, लेकिन जिला प्रशासन इसे लेकर और सख्ती के मूड में हैं। प्रशासन ने शुक्रवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों को सरकार की मंशा से अवगत कराते हुए अभियान में सहयोग का आह्वान किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से वार्ता के बाद प्रशासन ने 11 जुलाई से सख्ती के साथ अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी के कार्यालय पर शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में एडीएम मनोज कुमार ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्माकोल से वस्तुओं का निर्माण और इन वस्तुओं का विक्रय, वितरण, भंडारण, परिवहन, आयात, निर्यात व उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। ईओ बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि ये सब मिलने पर 25 हजार तक जुर्माने का प्रावधान है। एक ग्राम से सौ ग्राम तक एक हजार, पांच सौ ग्राम तक दो हजार, एक किलो तक पांच हजार, पांच किलो तक 10 हजार और पांच किलो से अधिक पर 25 हजार के जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय ने बताया कि प्रतिबंधों के संबंध में मुनादी शुरू करा दी गई है। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई से जिले में वृहद अभियान की शुरुआत की जाएगी। बैठक के दौरान उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलभूषण अरोड़ा, उपाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा व महामंत्री दीपक सोनी ने जिले के व्यापारियों से अपील की कि सभी तत्काल प्रभाव से अपने-अपने प्रतिष्ठानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक से निर्मित सामान हटा लें। पदाधिकारियों ने ग्राहकों से भी खरीदारी के लिए घरों से थैला लाने का आह्वान किया। इस मौके पर बृजमोहन मातनहेलिया, मनीष मल्होत्रा, अब्दुल सईद, सुमित खन्ना, अयाज अहमद, पवन कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed