फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

धू-धूकर जल गई पान की गुमटी, सामान जलकर राख

Wed, 06 Jul 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
bahraich
फखरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के वजीरगंज बाजार स्थित पान की गुमटी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे हजारों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

वजीरगंज बाजार स्थित पान की गुमटी से सोमवार की रात लगभग 11 बजे आग की लपटें उठने लगीं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस कर्मियों व दुकान संचालक को दी। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकान संचालक सगीर अहमद ने बताया कि वह सोमवार को ही 20 हजार रुपये का सामान लेकर आए थे। उन्होेंने आशंका जताई कि किसी शरारती तत्व ने आग लगाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed