{"_id":"62c329f943c9a71b503a552c","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6381467113","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टा गोवंश को विद्यालय में बंदकर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टा गोवंश को विद्यालय में बंदकर जड़ा ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवलरोड (बहराइच)। छुट्टा गोवंश के आतंक से तंग आकर सोमवार को जरवलरोड थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने छुट्टा गोवंश को एक विद्यालय में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद प्रदर्शन किया। इस वजह से विद्यालय की पढ़ाई बाधित रही। सूचना पर नायब तहसीलदार, बीडीओ, पशु चिकित्साधिकारी आदि मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद विद्यालय में बंद गोवंश को गो आश्रय स्थल भिजवाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे थे जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा।
सोमवार को ग्राम पंचायत, जुमेरपुर के ग्रामीण छुट्टा गोवंश को इकट्ठा का सुबह लगभग साढ़े सात बजे प्राथमिक विद्यालय, सपसा पहुंचे और उन्हें बंद कर दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार विजय कुमार, बीडीओ, जरवल एसपी पांडेय आदि मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर गोवंश को मुक्त कराया और गो आश्रय स्थल पहुंचा दिया। बीडीओ ने बाकी छुट्टा गोवंश को भी आश्रय स्थल भेजने की बात कही। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। खंड शिक्षाधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि इस घटनाक्रम के चलते विद्यालय में पढ़ाई बाधित रही।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दिनरात रखवाली के बाद भी छुट्टा गोवंश फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने किसानों को छुट्टा मवेशियों की समस्या से निजात दिलाने की बात कही थी, लेकिन अधिकारी इस पर अमल नहीं कर रहे हैं। मामले में बीडीओ, एसपी पांडेय ने कहा कि ग्रामीणों को समझाकर विद्यालय में बंद गोवंश को गोआश्रय स्थल भिजवा दिया है। कर्मचारियों को बाकी छुट्टा गोवंश को भी आश्रय स्थल भिजवाने के निर्देश दिए हैं।