{"_id":"62c3293f55692a1faa5b2e90","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6381466108","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने तीन घरों से उड़ाए नगदी-जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने तीन घरों से उड़ाए नगदी-जेवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंडी/खैरीघाट (बहराइच)। फखरपुर व हरदी थाना क्षेत्रों में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। सेंध लगाकर घर में घुसे चोरों ने नगदी व जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
फखरपुर थाना क्षेत्र के भयापुरवा गांव निवासी श्रवण कुमार सिंह का परिवार रविवार रात खाना खाने के बाद आंगन में सो रहा था। चोर घर के पीछे की पक्की दीवार काटकर घर में घुस गये। इसके बाद अलमारी व बक्से में रखे लाखों के जेवरात, कपड़े, बर्तन, मोबाइल व तीस हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इसके बाद चोरों ने इब्राहिम के घर पर धावा बोला और खिड़की तोड़कर कमरे में पहुंच गये। वहां रखे जेवरात व अन्य सामान उठा ले गये। घर से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत में सामान बिखरा पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
फखरपुर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, हरदी थाना क्षेत्र के गदामार खुर्द गांव निवासी सुनील कुमार सिंह के घर पर भी चोरों ने धावा बोला। घर के पीछे से छत पर जाकर जाल खोलने के बाद चारों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर एक लाख नगद, सोने का बाला, चैन, अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल व बिछुआ समेत अन्य जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। हरदी थानाध्यक्ष अनूपमणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।