{"_id":"62bc95487c6ac554d867169d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6374215146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब की तस्करी में शामिल दो सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब की तस्करी में शामिल दो सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। लखीमपुर खीरी से जिले में कच्ची शराब की तस्करी में संलिप्तता मिलने पर एसपी ने दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। यह कार्रवाई एसपी ने आबकारी अधिकारी की शिकायत पर की है। चर्चा है कि एसपी काफी नाराज है। वह सुजौली थानाध्यक्ष पर भी गाज गिरा सकते हैं।
आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने एसएसबी के सहयोग से सोमवार देर रात सुजौली थाना क्षेत्र में छापा मारा था। इस दौरान दो सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की थी। कार्रवाई के दौरान पता चला था कि सुजौली थाने के दो सिपाही अवैध कारोबार में संलिप्त हैं। आबकारी अधिकारी ने इस बात की शिकायत एसपी से की। इस पर एसपी ने तत्काल दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। सूत्रों से पता चला है कि एसपी ने गुप्त जांच भी शुरू करा दी है। विभागीय चर्चा है कि थानाध्यक्ष पर भी कार्रवाई हो सकती है।
जिला आबकारी अधिकारी ने कार्रवाई में एसएसबी का सहारा लिया। स्थानीय पुलिस को भनक तक न लग सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या आबकारी विभाग को पहले से ही पता था कि स्थानीय थाने के सिपाही संलिप्त हैं। इसी कारण पुलिस के बजाय एसएसबी का सहारा लिया गया।
विज्ञापन
सुजौली थाने में तैनात दो सिपाहियों की शिकायत मिली थी। उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांच के निर्देश भी दिए गये हैं। जांच के बाद आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गलत कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।
- केशव चौधरी, एसपी, बहराइच