{"_id":"62b74b242965793a97096340","slug":"bahraich-bahraich-news-lko63682553","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की बिगाड़ी सूरत, सुधारने की सुध नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की बिगाड़ी सूरत, सुधारने की सुध नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सदर नगर पालिका परिषद क्षेत्र की सड़कें पाइप लाइन बिछाने के नाम पर खोदी जा रही हैं। पाइप डालने के बाद इन्हें ठीक से भरा नहीं जा रहा है। इस वजह से ये जर्जर हो चुकीं हैं। सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से आए दिन राहगीर गिरकर जख्मी हो रहे हैं।
बहराइच नगर पालिका क्षेत्र में 31 वार्ड आते हैं। अमृत पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए जल निगम के ठेकेदारों ने शहर की सड़कें खोदी थीं। पाइप डालने के बाद सड़कों की मरम्मत में घोर लापरवाही की गई। शहर की मुख्य सड़क डीएम चौराहे से घंटाघर तक है। इस सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे हैं। इसी तरह शहर के कई मोहल्लों की सड़कों की सूरत भी ठेकेदारों ने बिगाड़ दी है। इन बदहाल सड़कों पर पैदल चलाना तक दूभर है। बरसात होने पर गड्ढों में पानी भर जाने से बाइक सवार गिरकर जख्मी हो जाते हैं।
डीएम चौराहे से घंटाघर, पानी टंकी तिराहे से छोटीबाजार जाने वाला मार्ग, घंटाघर चौराहे से चांदपुरा जाने वाला मार्ग, रेलवे क्रॉसिंग से बख्शीपुरा जाने वाला मार्ग व मीराखेल पुरा से मुसाफिर खाना जाने वाला मार्ग बुरी तरह बदहाल हैं। इसके अलावा बड़ीहाट, खत्रीपुरा, दीवानी कचेहरी के सामने, गुदड़ी, बशीरगंज, नौवागढ़ी, चांदमारी, मीराखेल पुरा, सत्तीकुआं व ढपालीपुरवा समेत डेढ़ दर्जन से अधिक मोहल्लों में मार्ग बदहाल हैं।
विज्ञापन
खोदी गईं सड़कें मानक के अनुसार दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी जलनिगम की है। डीएम के निर्देश पर जहां-जहां सड़कें खोदी गई हैं उनको मानक के अनुसार दुरुस्त नहीं कराया गया है। इनकी फोटो खींचकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
- दुर्गेश्वर त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका परिषद