फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

लेखपाल का घूस लेते वीडियो वायरल, निलंबित

Fri, 17 Jun 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
bahraich
महसी (बहराइच)। सोशल मीडिया पर एक लेखपाल का घूस लेते वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लेखपाल जमीन संबंधी किसी मामले में रकम की मांग करता दिख रहा है। पूरी रकम न मिलने पर गुस्से में भी दिख रहा है। वीडियो महसी तहसील के लेखपाल मूलचंद पांडे का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

वीडियोे में सामने आया है कि बातचीत के दौरान लेखपाल संबंधित व्यक्ति से किसी मामले के एवज में पैसों की मांग करता दिख रहा है। व्यक्ति की ओर से पूरा पैसा न मिलने पर लेखपाल गुस्से में काफी कुछ कहता भी है। वायरल वीडियो महसी तहसील के एक लेखपाल का होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो के संबंध में जब प्रभारी तहसीलदार विपुल कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया तो जांच के लिए राजस्व निरीक्षक को लगाया गया। जांच में मामला सही पाया गया तो लेखपाल को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed