{"_id":"62aa20562b4b9a7e561ef904","slug":"bahraich-bahraich-news-lko63535769","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परमिट फर्राटा भर रहीं दो बसें सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना परमिट फर्राटा भर रहीं दो बसें सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। डीएम के निर्देश पर एसडीएम नानपारा व एआरटीओ प्रवर्तन की टीम ने मंगलवार की शाम को नानपारा में वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना परमिट व अधोमानक वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान दो डबल डेकर बसों को बिना परमिट संचालित होने पर सीज कर दिया गया। एक बस चालक के पास लाइसेंस न होने के कारण उसका चालान कर दिया गया।
नानपारा में मंगलवार की शाम डग्गामार वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान लखीमपुर खीरी व मिर्जापुर में पंजीकृत दो डबल डेकर बसों को रोककर जांच की गई। दोनों बसें बिना परमिट के संचालित होती पाई गईं। इस पर दोनों बसों को सीज कर दिया गया। इसी दौरान हिमाचल प्रदेश की एक टूरिस्ट बस को रोककर उसकी भी जांच की गई। जांच में बस के सभी प्रपत्र सही पाए गये। साथ ही बस में सुरक्षा व यात्री सुविधाएं मानक के अनुरूप पाई गईं, लेकिन वाहन चालक के पास लाइसेंस मौजूद न होने के कारण उसका चालान किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह ने बताया कि किसी भी मार्ग पर अधोमानक वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। अभियान के दौरान एसडीएम नानपारा अजित परेश, सीओ नानपारा डॉ. जंगबहादुर यादव, एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।