फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

आतंकवादी को संरक्षण देने का प्रयास कर चुके हैं अखिलेश

Mon, 13 Jun 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। कानपुर, प्रयागराज, सहारनपुर आदि जगहों पर हुई पत्थरबाजी की घटना खेदजनक है। पत्थरबाजों पर हो रही कार्रवाई पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने क्या ट्वीट किया इस बारे में अभी जानकारी नहीं है, लेकिन अखिलेश यादव इससे पहले भी एक आतंकवादी को संरक्षण देने का प्रयास कर चुके हैं। उस आतंकवादी को बाद में न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई थी। सभी को यह ध्यान रखना होगा कि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई होगी। ये बातें मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहीं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी व सोनिया गांधी कोर्ट से जमानत पर हैं। उन्होंने 2000 करोड़ की संपत्ति 50 लाख में खरीद ली और अब सामना करने से डर रहे हैं। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर भी प्रहार किया।
विज्ञापन

मीडिया कर्मियों से रूबरू होने के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री गरीब कल्याण कार्यक्रम में हिस्सा लेने बक्शीपुरा मोहल्ला स्थित रामलीला मैदान पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल भारत माता की जय, वंदे मातरम् व जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंच पर मौजूद सांसद अक्षवर लाल गोंड, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, पयागपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा आदि ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें अयोध्या में भगवान श्रीराम व हनुमान जी की प्रतिमा भेंट की गई। केंद्र की मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर आयोजित गरीब कल्याण कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नेतृत्व क्षमता की ही देन है कि आज पूरा विश्व भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। उनके प्रयासों की देन है कि वैश्विक बैठकों में भारत आज के दौर में अमेरिका, ब्रिटेन आदि देशों के प्रतिनिधियों से आगे चलता है।
विज्ञापन

मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण का वादा किया था जिसे मात्र आठ वर्षों में काफी हद तक पूरा कर दिया है। टेनी ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान न केवल भारतीय छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया अन्य देशों के छात्रों को भी सकुशल लाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक देश को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के प्यार से पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय, अल्पसंख्यक अधिकारी संजय मिश्रा, डूडा अधिकारी संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय यादव आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब कल्याण कार्यक्रम के दौरान फखरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अजीजपुर के बच्चों ने योगा फ्री फ्लो का प्रदर्शन किया। श्री गणेशा देवा गाने की ध्वनि पर बच्चों का योग फ्री फ्लो देख मंचासीन मंत्री समेत कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सभी अतिथि दंग रह गये। बच्चों के करतब देख सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका मनोबल बढ़ाया। निधि शुक्ला, साक्षी साहू, फरहीन, सुनिधि, अंजलि शुक्ला आदि ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दोपहर दो बजे शुरू हुए गरीब कल्याण कार्यक्रम में गर्मी का असर देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत में तो पूरा कार्यक्रम स्थल लोगों की भीड़ से खचाखच भरा रहा, लेकिन धीरे-धीरे लोगों का लौटना शुरू हो गया। आलम यह रहा है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के संबोधन से पहले ही तमाम कुर्सियां खाली हो गईं।

गरीब कल्याण कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने पांच प्रगतिशील किसानों अंबरीश पाठक, कामता प्रसाद, जितेंद्र चौधरी, प्रदीप कुमार व मंगलेश को मिनी बीज किट, ब्लॉक बलहा के पांच किसानों पेशकार, प्रह्लादी, कुष्ण कुमार, रामनरेश व संजय और फखरपुर के तीन किसानों पुष्पेंद्र कुमार, नीरज कुमार व प्रमोद कुमार को संकर धान बीज किट बांटी। बलहा ब्लॉक की पूनम व सुशीला को बीसी सखी डिवाइस, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की लाभार्थी प्रियंका, सोनिका, मीरा, सुनीता बाजपेई व सुशीला वर्मा को आवास की चाभी सौंपी। बच्चा सिंह, कल्पना शुक्ला, सतीश कुमार साहू, मोहम्मद वकील व मंगल सेन को ऋण स्वीकृति प्रमाण-पत्र भी दिया। इस दौरान विधायक, लखीमपुर सदर योगेश वर्मा, डीडीओ राजेश कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह धामी, डीपीओ जीडी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed