{"_id":"62a77e17e0207f736b34356a","slug":"bahraich-bahraich-news-lko635054543","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड पर ही मिलेगी डिजिटल एक्स-रे की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड पर ही मिलेगी डिजिटल एक्स-रे की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को अब तक एक्सरे कराने के लिए रेडियोलॉजी विभाग जाना पड़ता था। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन जल्द ही उन्हें इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। मेडिकल कॉलेज में पांच पोर्टेबल डिजिटल एक्सरे मशीनें लगाई जा रही हैं। इससे मरीजों को बेड पर ही डिजिटल एक्सरे की सुविधा मिल सकेगी।
मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन काफी संख्या में स्थानीय व पड़ोसी जनपद गोंडा, बलरामपुर व श्रावस्ती के अलावा नेपाल के भी मरीज आते हैं। इनमें हादसों में घायल मरीजों की संख्या काफी होती है। ऐसे मरीजों को एक्सरे कराने के लिए मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित रेडियोलॉजी विभाग जाना पड़ता है जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब मेडिकल कॉलेज में पांच पोर्टेबल डिजिटल मशीनें लगाई जा रही हैं। इन एक्सरे मशीनों को मेडिसिन वार्ड, हड्डी रोग विभाग व सर्जरी वार्ड समेत अन्य स्थानों पर लगाया जा रहा है। इनके लगने के बाद मरीजों को बेड पर ही डिजिटल एक्सरे की सुविधा मिलेगी। सीएमएस डॉ. एमएमएम पांडेय ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर मरीजों को सुविधा मिलने लगेगी।