फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

400 परिवारों को बचाने के लिए मोड़ दी सरयू की धारा

Mon, 13 Jun 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
bahraich
खैरीघाट (बहराइच)। विकास खंड शिवपुर का चौकसाहार गांव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। प्रत्येक वर्ष चौकसाहार के तमाम मजरों के 400 परिवारों को बाढ़ की कटान से जूझना पड़ता है। इस वर्ष भी सरयू की धारा धीरे-धीरे गांव की ओर घूम रही थी जिससे ग्रामीण अपने मकानों की सुरक्षा के प्रति चिंतित नजर आ रहे थे। नानपारा के विधायक को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने प्रयास शुरू किए। इसके बाद सोमवार को तहसील व पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में नदी की धारा मोड़ दी गई।
विज्ञापन

दरअसल, चौकसाहार के खगईपुरवा, बाबा बिहारीदास कुट्टी, चिरईपुरवा, ढिंढोरनपुरवा, कोठारपुरवा व पहलवान पुरवा मजरों को हर साल बाढ़ से काफी नुकसान होता है। इस बार भी हालात कुछ ऐसे ही बन रहे थे। चौकसाहार के पूर्व प्रधान अनुज यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने विधायक रामनिवास वर्मा से मिलकर समस्या का समाधान कराने की मांग की थी। इसके बाद रविवार को लेखपाल पंकज यादव व खैरीघाट पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में खोदाई कर सरयू की धारा मोड़ दी गई। नदी की धारा मोड़े जाने से ग्रामीणों में खुशी है। मौके पर पूर्व प्रधान अनुज यादव, प्रधान बृजमोहन वर्मा, अमरनाथ वर्मा, जैनुल आबदीन, जाहिर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed