फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पिता को हंसिये से काटकर मौत के घाट उतारा

Sat, 11 Jun 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
bahraich
फखरपुर (बहराइच)। ढोढ़ेपुरवा गांव में रुपयों के विवाद में कलयुगी बेटे ने अपने पिता पर हंसिए से ताबड़तोड़ वारकर मौत के घाट उतार दिया। सब कुछ इतना तेजी से हुआ कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और टीम गठित कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के ढोढ़ेपुरवा गांव निवासी 70 वर्षीय अवधराम के पांच बेटे व पांच बेटियां हैं। बताया जाता है कि अवधराम का तीसरा बेटा विश्वनाथ लगभग एक सप्ताह पहले राजस्थान से कमा कर लौटा है। शुक्रवार की रात को वह अपने पिता से रुपये मांग रहा था। पिता ने रकम देने में असमर्थता जताई। यह बात बेटे को नागवार गुजरी और उसने पास में रखे हंसिए से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।
विज्ञापन

ताबड़तोड़ वार होने से पिता गंभीर रूप से घायल हो गये और अचेत होकर जमीन पर गिर गये। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर फखरपुर थानाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से घर में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि लगभग पांच साल पहले विश्वनाथ के माता-पिता चार धाम की यात्रा पर गये थे। उस समय विश्वनाथ ने माता-पिता को रकम दी थी। लोगों का कहना है कि विश्वनाथ शराब पीने का आदी है। जब रकम नहीं होती थी तो वह पिता से मांगता था। शुक्रवार को रकम देने से इंकार करने पर बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया।
बताया जाता है कि जिस बेटे ने पैसे के लिए अपने पिता की हत्या की है वह एक सप्ताह पहले ही परदेश से कमा कर लौटा था। चर्चा है कि शराब अधिक पीने के कारण उसके खर्च बढ़ गये थे। वह पांच साल पहले दी गई रकम वापस मांग रहा था। रकम न मिलने पर आपा खो बैठा और पिता की हत्या कर दी।

फखरपुर थाना क्षेत्र के ढोढ़ेपुरवा गांव में हुई घटना संज्ञान में आते ही मौके पर थानाध्यक्ष को भेजा गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
केशव चौधरी, एसपी बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed