{"_id":"62a0e30001176a50b853c6c5","slug":"bahraich-bahraich-news-lko634324326","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी के लिए तरस रही पांच हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी के लिए तरस रही पांच हजार की आबादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज (बहराइच)। क्षेत्र में सोमवार रात ट्रांसफार्मर जल जाने से कैसरगंज के लगभग पांच हजार लोगों को बिजली-पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण लोग रात में सो नहीं पा रहे हैं। दिन में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब तक ट्रांसफार्मर सही न कराए जाने से लोगों में काफी गुस्सा है। वहीं, बिजली न होने से व्यापारियों को भी खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
ट्रांसफार्मर जल जाने से क्षेत्रवासियों को पूरी रात गर्मी व उमस के बीच जागकर बितानी पड़ रही है। लोग छतों व सड़कों पर टहलते नजर आ रहे हैं। बिजली न होने से व्यवसायियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर जलने की सूचना बिजली विभाग को दी, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर सही नहीं कराया गया है।
भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। लोगों को पेयजल की किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे चुके हैं। स्थानीय निवासी डॉ. आकाश श्रीवास्तव, पवन सिंह, गंगाराम, अमित श्रीवास्तव आदि का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच विद्युत व्यवस्था दुरुस्त न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिली है। उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। पुराने के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगवाने की योजना पर कार्य हो रहा है। जल्द ही क्षेत्र के लोगों को इस समस्या से निजात दिलाते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
- शशिकांत यादव, जेई।