फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बालाजी के जागरण में देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

Mon, 30 May 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
bahraich
30 बीएचआर 02 - पयागपुर के पैतोरामोड़ स्थित मैदान में आयोजित बालाजी जागरण में सजी झांकी। - फोटो : BAHRAICH
पयागपुर(बहराइच)। ब्लॉक क्षेत्र के पेतौरा मोड़ स्थित मैदान में विशाल बालाजी जागरण का आयोजन किया गया। इसमें गायकों ने भजनों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। जागरण में बालाजी का 51 फीट ऊंचा दरबार सजाया गया। इसे सतरंगी एलईडी लाइटों से रोशन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने विभिन्न देवी-देवताओं की अलौकिक झांकी भी प्रस्तुत की। देर रात तक श्रद्धालु भजनों का आनंद लेते रहे। मुख्य अतिथि संत मौनी बाबा ने दीप प्रज्ज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पवन शर्मा ने किया।
विज्ञापन

पयागपुर ब्लॉक के पेतौरा मोड़ स्थित मैदान में रविवार की शाम भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इसमें बाहर से आए कलाकारों की टीम ने भगवान की लीलाओं की सुंदर व मनोहारी झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। सुल्तानपुर से आये भजन गायक धर्मेंद्र पंडित ने बालाजी के दरबार में अरदास लगाई तो दर्शक झूम उठे। उन्होंने भगवान श्रीराम व बालाजी के भजनों का गायन कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। दिल्ली से आई भजन गायिका अंजली मौर्य ने अपने भजनों से पूरे पांडाल को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। महिलाओं व बच्चियों समेत पुरुष भी उनके भजनों पर थिरकते नजर आए।
विज्ञापन

लखनऊ से आए कलाकारों की टीम ने भगवान श्रीराम, हनुमानजी, राधा-कृष्ण, शंकरजी व सती के दिव्य स्वरूपों की मनोहारी झांकी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कलाकारों ने भजनों पर सुंदर नृत्य भी प्रस्तुत किया। कानपुर से आए कारीगरों की टीम ने बालाजी महाराज का 51 फीट ऊंचा दरबार सजाया जो जागरण का मुख्य आकर्षण रहा। जगमग झालरों की सजावट ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष आकाश शर्मा, अमनदीप अरोरा, संतोष सोनी, रमनदीप, मयूर माहेश्वरी, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

30 बीएचआर 01 - पयागपुर के पैतोरामोड़ स्थित मैदान में आयोजित बालाजी जागरण में सजी झांकी।

30 बीएचआर 01 - पयागपुर के पैतोरामोड़ स्थित मैदान में आयोजित बालाजी जागरण में सजी झांकी।- फोटो : BAHRAICH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed