{"_id":"62910d7207f01f03b3240e91","slug":"bahraich-bahraich-news-lko632547736","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फखरपुर (बहराइच)। थाना फखरपुर अंतर्गत ग्राम खेमनीपुर में विवाहिता का शव पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना महिला के मायकेवालों को दी। मौके पर पहुंचे मायकेवालों ने महिला के ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
थाना हुजूरपुर के ग्राम मननगरा निवासी निशा का विवाह एक वर्ष पूर्व थाना फखरपुर के खेमनीपुर निवासी मनीष के साथ हुआ था। बृहस्पतिवार की रात निशा व ससुराल पक्ष के अन्य लोग सो गये थे। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने निशा का शव उसके घर के पास लगे पेड़ से लटकता देखा। उन्होंने इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतका के भाई रामजी ने बताया कि विवाह के समय उन्होंने दहेज का साया सामान दिया था, लेकिन मोटरसाइकिल की मांग करते हुए ससुरालीजन उसकी बहन को बीते काफी समय से मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका के भाई ने दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत करने के लिए थाने दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।