फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच जमकर नारेबाजी

Thu, 26 May 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। पूर्ति कार्यालय में जबरदस्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बुधवार को राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी भड़क उठे। पदाधिकारियों ने कार्यालय के बाहर दरी बिछाकर नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि, डीएसओ के व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन देने के बाद गुस्साए पदाधिकारियों ने धरना समाप्त किया। धरने के बाद पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से कार्यालय में बैठे बाहरी दलालों को हटाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

संघ के पूर्व पदाधिकारी व सेवानिवृत्त कर्मचारी की बेटी का राशनकार्ड बनवाने के लिए बुधवार सुबह 10:30 पर संघ के अध्यक्ष संजय सिंह व सेवानिवृत्त कर्मचारी सोमनाथ शर्मा पूर्ति कार्यालय पर पहुंचे। कार्यालय में डीएसओ की अनुपस्थिति और अव्यवस्था देखकर संघ के अध्यक्ष भड़क उठे। उन्होंने बताया कि उनके संगठन के सेवानिवृत्त कर्मचारी एक साल से बेटी का राशनकार्ड बनवाने के लिए पूर्ति कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यालय में कर्मचारियों की सीट पर बैठे बाहरी लोग अवैध वसूली के चक्कर में सेवानिवृत्त कर्मचारी को घंटों खड़ा रखने के बाद भी सही जवाब नही दे रहे हैं। संघ के अध्यक्ष ने साथी पदाधिकारियों को मौके पर बुलाकर डीएसओ के कमरे के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। डीएसओ अनंत प्रताप सिंह ने पदाधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया तो धरना समाप्त हुआ। इस दौरान खालिद एहतशाम, अजहर, हीरा लाल, प्रदीप कनौजिया, सूर्यप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने डीएसओ से वार्ता के दौरान एक एआरओ के क्रियाकलापों पर सवाल उठाते हुए सरकार की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया। साथ ही उस पर कार्रवाई की मांग की। उधर, डीएसओ अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारी की बेटी का राशनकार्ड बनाने में इसलिए दिक्कत आ रही थी क्योंकि उस समय जिले के राशनकार्डों का कोटा पूरा था।

कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों के धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्ति कार्यालय में कई उपभोक्ता राशनकार्ड बनवाने को लेकर चक्कर काटते हुए मिले। पीपल चौराहा निवासी प्रशांत गुप्ता ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में ऑनलाइन आवेदन किया था। दो साल से कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। अभी राशनकार्ड निर्गत नहीं किया गया है। वहीं, कानूनगोपुरा दक्षिणी निवासी महिला बिट्टो पांडेय ने बताया कि उनका राशनकार्ड से नाम काट दिया गया था। महिला ने बताया कि राशनकार्ड में नाम शामिल कराने के लिए वह छह माह से दौड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed