{"_id":"628e7247c8fbc7444e59c903","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6322396127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच से अयोध्या तक चौड़ी होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच से अयोध्या तक चौड़ी होगी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। बहराइच से अयोध्या वाया गोंडा (राजमार्ग संख्या-30) सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। यह सड़क विश्व बैंक के ऋण से वित्तपोषित होगी। बताया जा रहा है कि सड़क चौड़ीकरण 10 मीटर प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश कोर रोड नेटवर्क डेवलेपमेंट परियोजना के अंतर्गत इस सड़क को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। सड़क निर्माण के लिए निर्माण खंड-3 (विश्व बैंक) जल्द ही जिला मुख्यालय पर अपना दफ्तर स्थापित करने जा रहा है। जिले के नगरौर, मछियाही और पयागपुर में आपसी समझौते के आधार पर भूमि अधिग्रहण का निर्णय लिया गया है।
बहराइच से अयोध्या की दूरी करीब 120 किमी. है। यह सड़क 2004 में टू-लेन बनाई गई थी, लेकिन इस सड़क पर वाहनों की भीड़ बढ़ने के कारण सड़क के चौड़ीकरण का निर्णय लिया गया। सड़क के चौड़ीकरण के लिए अमीनपुर नगरौर एवं मछियाही में 0.172 हेक्टेयर और पयागपुर में 0.037 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण का निर्णय लिया गया है। प्रशासन को निर्देश है कि उक्त जमीनों का अर्जन ग्रामवासियों से आपसी सहमति से किया जाए। उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में दर अनुमोदन समिति का गठन करने की व्यवस्था कर निर्धारित सर्किल रेट के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश है। अफसरों के मुताबिक, इस सड़क के निर्माण के लिए सीतापुर स्थित निर्माण खंड-3 (विश्व बैंक) के अधिशासी अभियंता बहराइच में रुककर निर्माण कार्य शुरू कराएंगे। इसके लिए डीपीआर आदि तैयार की जा रही है। सड़क निर्माण में कितना खर्च आएगा अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
एक अनुमान के मुताबिक, 24 घंटे के दौरान करीब सात से आठ हजार वाहन चलते हैं। इस मार्ग पर प्रतिदिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। ऐसी हालत में यहां फोरलेन की दरकार थी, लेकिन इस मार्ग को फोरलेन न बनाकर सिर्फ मार्ग चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित हुआ है। लोक निर्माण विभाग के अफसर के मुताबिक, यह सड़क पहले से सात मीटर है। इसका तीन मीटर चौड़ीकरण कर 10 मीटर तक किया जाएगा। रोड बनने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बहराइच और गोंडा जिले के लिए अयोध्या की राह थोड़ी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विश्व बैंक के ऋण से वित्त पोषित उत्तर प्रदेश कोर रोड नेटवर्क डेवलपमेंट परियोजना के अंतर्गत बहराइच-गोंडा-अयोध्या मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। आपसी समझौते से भूमि क्रय की जाएगी। - एके वर्मा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी