{"_id":"62892808f000be405a5abd07","slug":"bahraich-bahraich-news-lko63165074","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित, आठ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित, आठ को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। खरीफ सीजन के लिए किसानों को गुुणवत्तापरक उन्नतशील बीज उपलब्ध करवाने के लिए जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने प्राइवेट बीज भंडारों पर छापामार अभियान चलाया। उन्होंने नानपारा व मोतीपुर तहसीलों में खाद-बीज की 28 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान बीज की गुणवत्ता सही न पाए जाने पर पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गये। साथ ही आठ दुकानदारों को नोटिस जारीकर जवाब तलब किया गया और 20 नमूने संकलित कर जांच के लिए भेजे गये। छापे के दौरान सभी दुकानदारों को बीजों का रखरखाव सही रखने, नोटिस बोर्ड पर बीज उपलब्धता व रेट अंकित करने व गुणवत्तापरक बीज की बिक्री करने की चेतावनी दी गई।
जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने नवाबगंज, बाबागंज, चर्दा, रुपईडीहा, रायबोझा, मिहींपुरवा आदि स्थानों पर संचालित खाद-बीज की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान बीज भंडारों पर मौजूद बीजों की आयात एजेंसी के कागज, बीजों के रखरखाव, नोटिस बोर्ड, बीज की गुणवत्ता आदि की जांच की गई। इस दौरान वर्मा खाद भंडार, बिछिया, रहमान खाद बीज भंडार, भदरिया, वर्मा किसान सेवा केंद्र, लक्ष्मीनगर चौराहा, नवाबगंज, हेमराज वर्मा बीज भंडार, बाबागंज, सिंह बीज भंडार, बाबागंज, न्यू वर्मा बीज भंडार, बाबागंज, किसान बीज भंडार, नवाबगंज व सईद बीज भंडार, नवाबगंज मानकों पर खरे नहीं पाए गये। इन सभी जगहों पर बीजों के रखरखाव, रिकॉर्ड आदि में कमी पाई गई। इसके बाद इन सभी बीज भंडारों से बीजों की सैंपलिंग कर नोटिस दिया गया।
नानपारा तहसील के अबरार अहमद खाद-बीज भंडार, चर्दा, वर्मा किसान सेवा केंद्र, बाबागंज, मोतीपुर तहसील के अवस्थी बीज भंडार, रायबोझा व अनीस बीज भंडार, रायबोझा के संचालक छापे के डर से दुकान छोड़कर रफूचक्कर हो गये। इसके बाद जांच के लिए पहुंचे जिला कृषि अधिकारी ने इन दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया। साथ ही यादव बीज भंडार के मालिक खाद लाइसेंस के नाम पर बीज बिक्री करते पाए गये। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने लाइसेंस निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि राजकीय बीज भंडारों से बीज लेने पर किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी बीज भंडारों पर प्रमाणित बीज उपलब्ध हैं। नवाबगंज ब्लॉक के चर्दा राजकीय बीज भंडार पर 100 क्विंटल बीज उपलब्ध करवाया गया है। इस पर प्रति किलोग्राम 17 से 18 रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। अनुदान का पैसा डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
.