{"_id":"62813e56c527b04e8d50d8d0","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6307472156","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने 23 में से 19 थानाध्यक्षों को किया इधर से उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने 23 में से 19 थानाध्यक्षों को किया इधर से उधर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पिछले छह माह से अधिक समय से थानों में जमे थानाध्यक्षों को एसपी ने ताश के पत्तों की तरह फेट दिया है। जिले के 23 थानों में चार थानेदार ही कुर्सी बचाने में कामयाब रहे जबकि 19 थानाध्यक्षों को एसपी ने इधर से उधर कर दिया। छह थानाध्यक्षों को दूसरे थाने की कमान मिली और 13 थानाध्यक्षों को थाने के चार्ज से हटा दिया गया। लोगों का मानना है कि एसपी ने भले ही देर से तबादला एक्सप्रेस चलाई, लेकिन बहुत ही चुनिंदा लोगों को इस बार थाने की कमान सौंपी गई है। चर्चा है कि अब जल्द ही चौकी इंचार्जों का तबादला होगा। एसपी केशव चौधरी की तबादला एक्सप्रेस में दरगाह थानाध्यक्ष मनोज सिंह, जरवलरोड थानाध्यक्ष राजेश, नवाबगंज थानाध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर व महिला थानाध्यक्ष शीला यादव कुर्सी बचाने में कामयाब रहीं।
वहीं, हुजूरपुर थानाध्यक्ष दददन सिंह को कैसरगंज कोतवाल, कैसरगंज कोतवाल श्रीधर पाठक को रुपईडीहा थानाध्यक्ष, बौंडी थानाध्यक्ष रामदवन मौर्य को मटेरा थानाध्यक्ष, नगर कोतवाल राजेश कुमार को सुजौली थानाध्यक्ष, हरदी थानाध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह को देहात कोतवाल व मुर्तिहा कोतवाल गणनाथ प्रसाद को बौंडी व रानीपुर थानाध्यक्ष सौरभ सिंह को हुजूरपुर थानाध्यक्ष बनाया गया। नये चेहरों में मौका पाने वालों में निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह को नानपारा कोतवाल, कैसरगंज कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक राजकुमार पांडेय को पयागपुर थानाध्यक्ष, एसपी पीआरओ शशि राणा को मुर्तिहा कोतवाल, स्वाट प्रभारी मुकेश सिंह को मोतीपुर थानाध्यक्ष, चुनाव प्रकोष्ठ प्रभारी इंद्रजीत यादव को रिसिया थानाध्यक्ष, निरीक्षक शैलेश सिंह को नगर कोतवाल, जन शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी अनूप मणि त्रिपाठी को हरदी थानाध्यक्ष, साइबर सेल प्रभारी निखिल कुमार को खैरीघाट थानाध्यक्ष, अपराध शाखा में तैनात एसआई श्याम देव को विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष, चुनाव प्रकोष्ठ में तैनात एसआई संजय सिंह को रामगांव थानाध्यक्ष, चिलवरिया चौकी इंचार्ज वेद प्रकाश शर्मा को फखरपुर थानाध्यक्ष, जरवल कस्बा चौकी इंचार्ज शिवनाथ गुप्ता को रानीपुर थानाध्यक्ष व वैवाही चौकी इंचार्ज अनुज त्रिपाठी को सर्विलांस प्रभारी बनाया गया। निरीक्षक ज्ञान सिंह व गौरव सिंह को जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया है।
मलाईदार थाने माने जाने वाले थानों में तैनात निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों को एसपी ने इस बार थाने की कमान संभालने का मौका ही नहीं दिया। एसपी ने नानपारा कोतवाल भानु प्रताप सिंह को प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र, मोतीपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह को अपराध शाखा, रुपईडीहा थानाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी को पेशकार अपर पुलिस अधीक्षक नगर, देहात कोतवाल राजनाथ सिंह को अपराध शाखा, मटेरा थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह को जन सूचना सेल, पयागपुर थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्र को प्रभारी आरजीआरएस, रिसिया थानाध्यक्ष रमाशंकर यादव को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, सुजौली थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह को अपराध शाखा, खैरीघाट थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह को पुलिस साइबर अपराध थाना, फखरपुर थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी को अपराध शाखा, विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष जयहरि मिश्र को अपराध शाखा व रामगांव थानाध्यक्ष अरुण कुमार त्रिगुनायक को अपराध शाखा भेजा गया है। चर्चा है कि जल्द ही चौकी इंचार्जों के भी तबादले होंगे।