फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पेट्रोल पंपों पर मारा छापा, सुविधाएं नदारद

Fri, 13 May 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
bahraich
पयागपुर(बहराइच)। तहसील क्षेत्र में संचालित पेट्रोल पंपों पर तेल की घटतौली, मानक आदि की जांच के लिए एसडीएम दिनेश कुमार ने छापामार अभियान चलाया। सघन जांच अभियान में एसडीएम के साथ पेट्रोलियम विभाग के कोऑर्डिनेटर राहुल डोंगर, बाट-माप विभाग से मानवेंद्र सिंह, विवेक गोस्वामी, पूर्ति निरीक्षक हरिश्चंद्र दुबे व खाद्य एवं रसद की एआरओ सुशीला गौड़ शामिल रहीं। संयुक्त टीम ने कई पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ता सुविधाओं की पड़ताल की और तेल की शुद्धता के लिए नमूने भरे।
विज्ञापन

जांच में कई पेट्रोल पंपों से उपभोक्ता सुविधाएं नदारद मिलीं जिस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एसडीएम ने सभी को चेतावनी दी। एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया सभी पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को मिलने वाली मुफ्त सेवाओं में खामियां देखने को मिलीं। कई जगह शुद्ध शीतल पेयजल की व्यवस्था नहीं है तो कहीं मुफ्त हवा भरने की व्यवस्था नदारद है। दो पेट्रोल पंपों पर शौचालय पर ताला लटकता नजर आया। इसके बाद सभी पेट्रोल पंप संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई है। वहीं दोबारा जांच में ऐसी कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, संयुक्त टीम की कार्रवाई में पेट्रोल पंपों पर भारी अफरातफरी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed