{"_id":"627ab4e5b89e0463c4511d3c","slug":"bahraich-bahraich-news-lko630005536","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी रेडियोलॉजिस्ट की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी रेडियोलॉजिस्ट की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में तैनात आरोपी एक्सरे टेक्नीशियन को गिरफ्तार करने के के लिए मंगलवार की शाम कोतवाली नगर पुलिस ने उसके आवास पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस करीब आधे घंटे तक उनके घर पर खोजबीन की व आरोपी के न मिलने पर परिजनों से भी पूछताछ की। हालांकि इस दौरान बस्ती क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर मौजूद नहीं थी। कोतवाली पुलिस ने परिजनों से शीघ्र ही आरोपी को पेश कराने की चेतावनी दी है।
गौरतलग हो कि बस्ती क्राइम ब्रांच की जांच में रेडियोलॉजी विभाग के टेक्नीशियन को आरोपी माना गया है। इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीम उसको गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन आरोपी टेक्नीशियन क्राइम ब्रांच के हाथ नहीं लगा। सोमवार को आरोपी टेक्नीशियन को गिरफ्तार करने के लिए बहराइच पुलिस की दो टीमों का गठन हुआ था। इसमें से एक टीम ने मंगलवार को उनके घर पर छामा मारा। जबकि दूसरी टीम एक्सरे टेक्नीशियन की तलाश अन्य स्थानों पर कर रही है। यह कार्रवाई तब हो रही है जब हाईकार्ट से अरेस्ट स्टे और जिला अदालत से अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। सदर कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छापेमारी चल रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।