{"_id":"627961f17f3e4301b31b369d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko629843584","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 13 तक बंद रहेगी भारत-नेपाल सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 13 तक बंद रहेगी भारत-नेपाल सीमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले नगर निकाय चुनाव के तहत आगामी 13 मई को मतदान होना है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए दोनों देशों के अधिकारियों ने बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारी कर ली है। मतदान प्रभावित करने के उद्देश्य से दोनों देशों के बीच अराजक तत्व आवागमन न कर सकें इसके लिए मतदान से पूर्व दोनों देशों के मध्य सीमा सील कर दी जाएगी। भारतीय क्षेत्र में भी पुलिस अधीक्षक ने सीमा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
नेपाल के बांके जनपद के मुख्य जिलाधिकारी सूर्य बहादुर खत्री ने बताया कि निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। अराजक तत्व एक से दूसरे देश में न घुस पाएं। इसके लिए 10 मई की रात 12 बजे से 13 मई की रात 12 बजे तक दोनों देशों की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। इससे दोनों देशों के मध्य आवागमन ठप रहेगा।
उन्होंने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए भारत व नेपाल के अधिकारियों ने भारतीय क्षेत्र के अगैया स्थित एसएसबी मुख्यालय पर बैठककर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर लिया है। सीमा के दोनों ओर दोनों देशों के सुरक्षा कर्मियों द्वारा गश्त बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया है। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि नेपाल में हो रहे चुनाव को देखते हुए भारतीय क्षेत्र के सभी थानों को अलर्ट करते हुए सीमावर्ती क्षेत्र में सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।