{"_id":"62795b0d6ab4ca176d0f91ff","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6298395108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्कूली वाहन सीज, पांच का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्कूली वाहन सीज, पांच का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। अधोमानक व जर्जर स्कूली वाहनों की जांच का अभियान सोमवार को भी जारी रहा। पीटीओ महेश कुमार वर्मा ने कैसरगंज व जरवल क्षेत्र में स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान 17 वाहनों की जांच की गई। इसमें पांच वाहनों की फिटनेस समाप्त होने पर चालान किया गया जबकि दो वाहनों का परमिट न होने के कारण उन्हें सीज कर दिया गया।
जिले में विभिन्न विद्यालयों द्वारा संचालित अधोमानक व जर्जर वाहनों से छात्र-छात्राओं को लाने व ले जाने की शिकायतें बीते काफी दिनों से मिल रही थीं। ऐसे वाहनों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एआरटीओ बीते दस दिनों से स्कूली वाहनों की जांच कर रहा है। प्रथम चरण में सभी विद्यालय संचालकों को नोटिस जारी कर वाहनों की फिटनेस कराने के बाद ही उन्हें संचालित कराने के निर्देश दिए गए थे। अब विभिन्न मार्गों पर संचालित हो रहे वाहनों की जांच की जा रही है। इस क्रम में पीटीओ महेश कुमार वर्मा द्वारा कैसरगंज व जरवलरोड क्षेत्र में 17 स्कूली वाहनों की जांच की गई। पांच वाहनों की फिटनेस समाप्त मिलने पर उनका चालान किया गया। दो वाहनों का परमिट नहीं मिला। इस पर दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया। पीटीओ वर्मा ने बताया कि अधोमानक स्कूली वाहनों की जांच का क्रम आगे भी जारी रहेगा।