फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सीसीटीवी की निगरानी में होगा गाजी का मेला

Mon, 09 May 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। सैय्यद सालार मसऊद गाजी रहमतुल्लाह की दरगाह पर 19 मई से लगने वाले मेले की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने सोमवार को मेले की तैयारियों को लेकर बैठक कर विभिन्न कार्ययोजनाओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को अमल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दरगाह का सालाना जेठ मेला 19 मई से प्रारंभ होगा। मेले की समाप्ति 19 जून को होगी। मेले की तैयारी को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में दरगाह प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने व अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए पूरा मेला परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में आग की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश को लेकर मेलार्थियों के लिए मेला परिसर में गैस सिलेंडर व ज्वलनशील पदार्थ लाना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने दरगाह कमेटी के पदाधिकारियों को मेला परिक्षेत्र को प्लास्टिक की थैली से मुक्त रखने के निर्देश दिए। डीएम ने दरगाह प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को सुझाव देते हुए कहा कि मेला परिक्षेत्र समेत रोडवेज व रेलवे स्टेशन पर प्रबंध समिति स्वयं सेवकों की तैनाती कर जिससे मेलार्थियों को परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि मेले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग सर्वोच्च न्यायालय व शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत किया जाए। डीएम ने दरगाह प्रबंध समिति को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षात्मक प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी को देखते हुए मेले में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था बनाई जाए। डीएम ने अग्निशमन विभाग को निर्देश दिया कि अग्निकांड की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मेला परिसर का भ्रमण कर व्यवस्था चाक-चौबंद रखें। डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि मेले परिसर में एक भी तार व पोल झूलता न दिखाई दे। डीएम ने प्रबंध समिति से यह भी कहा कि मेले में आने वाले मेलार्थियों से ज्यादा मुनाफा वसूली नहीं होनी चाहिए। इसके लिए दुकानों पर रेट लिस्ट लगा होना अनिवार्य है। डीएम ने मेले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को मेला अवधि में नियमित निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए भेजने के निर्देश भी दिए।
डीएम ने मेले से पूर्व फॉगिंग, चिकित्सा व्यवस्था व दरगाह शरीफ के चिकित्सालय में पर्याप्त दवा की व्यवस्था, चौबीस घंटे एंबुलेंस की व्यवस्था आदि के निर्देश भी दिए। डीएम ने नपाप प्रशासन को मेले में नियमित सफाई व कूड़ा उठान की निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में डीएम ने रेलवे व परिवहन निगम के अधिकारियों को मेले के दौरान आवागमन व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए भी कहा। बैठक में दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद, एडीएम मनोज, एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय आदि मौजूद रहीं।

बैठक में डीएम ने चित्तौरा व अनारकली झील की सफाई व्यवस्था मेले से पूर्व कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। एसपी केशव कुमार चौधरी नेे बताया कि मेले में गुड पुलिसिंग रहेगी। उन्होंने कहा कि अराजकतत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। मेले में अव्यवस्था फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मेले में अश्लील कार्यक्रमों की प्रस्तुति पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। अश्लीलता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed