{"_id":"627956b4449ccc0cb82f8c1d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko629836459","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्तनों के लिए छात्र संख्या के आधार पर मिलेगी धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्तनों के लिए छात्र संख्या के आधार पर मिलेगी धनराशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मध्याह्न भोजन योजना के तहत प्राथमिक विद्यालयों की रसोई को अब आदर्श बनाया जाएगा। साथ ही मिड-डे मील योजना के तहत भोजन बनाने व बच्चों को भोजन परोसने के लिए बर्तनों की खरीद के लिए छात्र संख्या के अनुपात में धनराशि का आवंटन किया जाएगा। अब तक प्राथमिक विद्यालयों में बर्तन खरीदने के लिए पांच हजार रुपये प्रदान किए जाते थे।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में संचालित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व संविलियन विद्यालयों में सरकार की ओर से वर्ष 2006-07 से अब तक प्रति विद्यालय पांच हजार रुपये बर्तनों की खरीद के लिए आवंटित किए जाते थे। अब यह व्यवस्था बदलते हुए बर्तनों की खरीद के लिए धनराशि का आवंटन छात्र संख्या के अनुसार किया जाएगा। विद्यालयों की रसोई आदर्श रसोई के रूप में परिवर्तित करने के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं। नई व्यवस्था के तहत 50 छात्र संख्या तक वाले विद्यालयों को बर्तन खरीदने के लिए दस हजार रुपये, 150 छात्र संख्या तक वाले विद्यालयों को 15 हजार रुपये, 250 छात्र संख्या वाले विद्यालयों को 20 हजार रुपये और 250 से अधिक संख्या होने पर 25 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। ऐसे में मिड-डे मील योजना को और गति मिलने की उम्मीद है।
सरकार द्वारा बर्तनों की खरीद के लिए धनराशि का आवंटन किया जा रहा है। छात्र संख्या के अनुसार बर्तनों की खरीद होने से रसोइयों को भी लाभ मिलेगा। उन्हें भोजन बनाने व परोसने में भी आसानी होगी जिससे बच्चों को समयानुसार भोजन मिल सकेगा।
विज्ञापन
- अजय कुमार, बीएसए।