{"_id":"62701ac4feef954fdd702018","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6288956103","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों को बिना हस्ताक्षर ही बांट दिए प्रशस्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों को बिना हस्ताक्षर ही बांट दिए प्रशस्ति पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबागंज(बहराइच)। रविवार को जिलेभर में धूमधाम से विश्व श्रमिक दिवस मनाया गया। इस मौके पर कार्यकुशल श्रमिकों को प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। खास बात यह रही कि नवाबगंज ब्लॉक में प्रशस्ति पत्र वितरण में श्रमिकों का जमकर मजाक बनाया गया। इन्हें बिना किसी अधिकारी के हस्ताक्षर के ही प्रशस्ति पत्र बांट दिए गए। अधिकारियों ने हस्ताक्षर करने के लिए दो मिनट का समय निकालना भी मुनासिब नहीं समझा। इससे श्रमिक शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं।
रविवार को जिलेभर में श्रमिक दिवस मनाया गया। श्रमिकों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। इन सबके बीच नवाबगंज ब्लॉक में श्रमिकों के प्रति उदासीन रवैये की तस्वीर सामने आई। यहां श्रमिकों को बिना अधिकारियों के हस्ताक्षर ही प्रशस्ति पत्र बांट दिए गए। बताते चलें कि रविवार को श्रमिक दिवस पर बाबागंज स्थित ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक के कुशल श्रमिकों को एपीओ मनरेगा विकास राव की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप श्रमिकों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। प्रशस्ति पत्र पर तीन जिम्मेदार अधिकारियों के नाम लिखे हैं, लेकिन हस्ताक्षर की जगह खाली है। इस संबंध में जब अधिकारियों से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो वे पल्ला झाड़ते नजर आए।