फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

किसान करेंगे फोन, घर जाकर गेहूं खरीदेंगे केंद्र प्रभारी

Mon, 02 May 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। हेलो सर में चित्तौरा से कमलेश बोल रहा हूं। मुझे अपना गेहूं बेचना है। आप अपनी मोबाइल टीम लेकर हमारे गांव आ जाइए... जी हां अब किसान गेहूं की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर घर बैठे बेच सकते हैं। सरकारी रेट पर गेहूं खरीद करने व शासन की ओर से दिए गए लक्ष्य को हासिल करने के लिए खाद्य एवं विपणन विभाग की ओर से सोमवार से मोबाइल खरीद प्रणाली लागू की गई है। इसके लिए विभाग की ओर से तहसीलवार मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इन पर फोन कर जिले के किसान अपनी फसल घर बैठे सरकारी रेट पर बेच सकते हैं।
विज्ञापन

सरकारी रेट पर गेहूं खरीद के लिए इस बार जिले में 160 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, लेकिन एक अप्रैल से ही मंडी में गेहूं का रेट सरकारी रेट को टक्कर दे रहा है। इसके चलते किसानों का सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने से मोह भंग हुआ है और जिले के किसान मंडी व आढ़तियों के यहां गेहूं बेच रहे हैं। सरकारी क्रय केेंद्रों पर सन्नाटे की स्थिति देखने को मिल रही है। इसके चलते शासन की ओर से खाद्य एवं विपणन विभाग को मिला 1.36 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए खाद्य एवं विपणन विभाग ने नई पहल शुरू की है। खाद्य एवं विपणन विभाग ने मोबाइल खरीद प्रणाली शुरू की है। तहसीलवार विभागीय जिम्मेदारों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इन पर फोन कर किसान घर बैठे उपज बेच सकते हैं। किसानों के फोन करने पर संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी ग्राम प्रधान व कोटेदार को सूचित कर मोबाइल खरीद टीम के साथ गांव जाएंगे और गांव के सार्वजनिक स्थल या पंचायत भवन में गेहूं की खरीद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं खरीद के संबंध में अगर कोई केंद्र प्रभारी किसानों के साथ अभद्रता या दुर्व्यवहार करता है तो किसान सीधे जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव सिंह के मोबाइल नंबर 7839565038 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। वहीं, गेहूं बेचने के लिए किसान सहायक आयुक्त एवं निबंधक के मोबाइल नंबर 9161226030, पीसीएफ जिला प्रबंधक के नंबर 8765988441 व यूपीएसएस जिला प्रबंधक के नंबर 7054401707 पर फोन कर सकते हैं। साथ ही सदर तहसील के किसान मोबाइल नंबर 9451216685 पर, नानपारा के किसान 9450870246, पयागपुर के किसान 9451216685, कैसरगंज के किसान 7459870927, महसी के किसान 9473509674 व मिहींपुरवा तहसील के किसान 9129666934 पर गेहूं बेचने के लिए फोन कर सकते हैं।
गेहूं खरीद के लिए जिले को शासन की ओर से 1.36 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन मंडी में गेहूं का रेट ज्यादा होने के चलते अभी भी सरकारी क्रय केन्द्रों पर सन्नाटे की स्थिति देखने को मिल रही है। आलम यह है, कि गेहूं खरीद के एक महीने बाद भी जिले में स्थापित 160 क्रय केन्द्रों में से 65 की अभी तक बोहनी नहीं हुई है। लक्ष्य के सापेक्ष अगर खरीद की बात करें तो खाद्य विभाग ने 13000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 357.95 मीट्रिक टन की खरीद, पीसीएफ ने 72000 मीट्रिक टन के सापेक्ष 1282.36 मीट्रिक टन, पीसीयू ने 32000 मीट्रिक टन के सापेक्ष 593.21 मीट्रिक टन, यूपीएसएस ने 17000 मीट्रिक टन के सापेक्ष 131.11 व भारतीय खाद्य निगम ने 2000 मीट्रिक टन के सापेक्ष 107.10 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की है। जिले में अब तक 2471.74 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों का गेहूं खरीदने के लिए मोबाइल क्रय प्रणाली शुरू की गई है। किसान जारी किए गए नंबरों पर फोन कर बिक्री कर सकते हैं। बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए किसान मेरे नंबर पर भी फोन कर सकते हैं।
- संजीव सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed