{"_id":"626d766ffe21ff5e614d2c0b","slug":"bahraich-bahraich-news-lko628585272","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक को जारी होगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक को जारी होगा नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कलेेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता डीएम दिनेश चंद्र ने की। डीएम ने निर्देश दिया कि आमजन को शासन द्वारा अनुमन्य चिकित्सकीय सुविधाएं मानक के अनुसार उपलब्ध कराई जाएं। प्रभारी चिकित्साधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए कि कहीं पर भी टीकाकरण का औसत राज्य के औसत से कम नहीं होना चाहिए। डीएम ने कहा कि जिन सीएचसी का औसत राज्य औसत से कम है वहां प्रयास कर प्रगति में सुधार लाया जाए।
बैठक में टीकाकरण सत्र की समीक्षा के दौरान मिहींपुरवा क्षेत्र में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता मानक के अनुरूप न पाये जाने पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी मोतीपुर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चित्तौरा, नवाबगंज, विशेवरगंज व बलहा में एचआईवी जांच किट के अभाव में गर्भवती महिलाओं की जांच प्रभावित होने के संबंध में भी डीएम ने निर्देश दिया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गठित टीमों द्वारा मानक से कम भ्रमण करने पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि प्रत्येक टीम को प्रति माह कम से कम 75 से अधिक स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण करना चाहिए। इस मौके सीएमओ डॉ. एसके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी जीडी यादव, राजस्व ग्राम गोद लेने वाले अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी व बाल विकास परियोजना अधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।