{"_id":"626c24f8f0725c5a1e103a87","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6284262195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन-चैन व देश की सलामती के लिए उठे हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन-चैन व देश की सलामती के लिए उठे हजारों हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। रमजान उल मुबारक के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज बड़े अकीदत व एहतराम के साथ पढ़ी गई। अलविदा की नमाज के दौरान लोगों ने देश की सलामती व अमन-चैन की दुआ मांगी। अलविदा की नमाज के दौरान सुरक्षा के खास इंतजाम रहे। डीएम व एसपी भ्रमणशील रहे। शांतिपूण माहौल में अलविदा की नमाज पढ़ी गई।
माह-ए-रमजान के अंतिम जुमा पर अलविदा की नमाज मस्जिदों व घरों में पढ़ी गई। शहर में स्थित नानपारा मस्जिद, आलम शहीद, सौदागर मस्जिद, बंबईया मस्जिद, चांद मस्जिद व मोती मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में अलविदा की नमाज पढ़ी गई। लोगों ने देश की सलामती और खुशहाली के साथ अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के दौरान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव चौधरी भ्रमणशील रहे। सभी मस्जिदों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
पुलिस के साथ पीएसी के जवान तैनात रहे। एएसपी व सीओ गश्त करते रहे। नानपारा में एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार भ्रमणशील रहकर स्थिति का जायजा लेते रहे। शहर के अलावा कैसरगंज, नानपारा, जरवलरोड, रिसिया, मटेरा, फखरपुर, पयागपुर, चित्तौरा, महसी, बौंडी, गायघाट व मिहींपुरवा समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में अलविदा की नमाज पढ़ी गई। एसपी केशव चौधरी ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण माहौल में अलविदा की नमाज लोगों ने अदा की। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।