फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

आगरा एक्सप्रेस वे की तर्ज पर बनेगा रेस्ट एरिया

Thu, 28 Apr 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। आगरा एक्सप्रेस वे की तर्ज पर बहराइच-गोंडा मार्ग पर पयागपुर तहसील के बनकटा गांव में रेस्ट ऐरिया का निर्माण करवाया जाएगा। यहां राहगीरो के बैठने, खाने, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था होगी। साथ ही जिले की सभी छह तहसीलों में जिला पंचायत की भूमि पर अमृत मान सरोवर, ओपेन जिम व पार्क का निर्माण करवाया जाएगा। उक्त निर्णय विकास भवन सभागार में आयोजित जिला पंचायत की सामान्य बैठक में लिया गया। बैठक में सांसद, विधायक व सभी जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह ने की।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित जिला पंचायत की सामान्य बैठक में 40 करोड़ के विकास प्रस्ताव पास हुए। पंचम राज्य वित्त आयोग 2022-23 की कार्ययोजना व 15 वें वित्त आयोग 2022-23 की कार्ययोजनाओं का अनुमोदन किया गया। बैठक में बहराइच-गोंडा मार्ग पर पयागपुर के बनकटा गांव में रेस्ट एरिया का निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा गया जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जाहिर की और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ। रेस्ट एरिया का निर्माण आगरा एक्सप्रेस वे की तर्ज पर किया जाएगा। यहां यात्रियों को हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में शहर की सुंदरता बढ़ाने व जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सदस्यों ने वेंडर जोन बनाने का प्रस्ताव रखा ताकि रेहड़ी, पटरी, ठेला व खोमचे वाले बिना प्रभावित हुए व्यापार कर सकें और जाम से भी राहत मिले। बैठक में राजकीय इंटर कॉलेज के पास जिला पंचायत की संपत्ति पर अतिक्रमण का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया गया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के तत्काल निराकरण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह ने कहा कि परियोजनाओं के निर्माण से जिला विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा और जनपद में निवासरत लोगों का विकास होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को साकार करने के लिए जिले में विकास की गंगा बहानी पड़ेगी। जनप्रतिनिधि व अधिकारी टीम भावना के साथ विकास करें ताकि जिले को आकांक्षात्मक जनपद की श्रेणी से सामान्य श्रेणी में लाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को बैठक में दिए गए सुझावों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में सांसद अक्षयवरलाल गोंड, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, कैसरगंज विधायक आनंद कुमार यादव, मटेरा विधायक मारिया शाह, पयागपुर विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, बलहा विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल व पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह समेत ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में सांसद, विधायकों व अन्य सदस्यों ने जिला पंचायत की जमीन कब्जे में लेने और जिला पंचायत की जमीन चिह्नित कर उस पर अमृत मानसरोवर, ओपेन जिम व पार्क निर्माण का प्रस्ताव रखा। सदस्यों ने क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों के माध्यम से भी मनरेगा कार्य कराने की मांग की। कई सदस्यों ने जिला पंचायत की ओर से कराए जाने वाले कार्यों की जानकारी संबंधित क्षेत्र के सदस्यों को देने की भी मांग रखी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने 40 करोड़ के विकास कार्यों का प्रस्ताव पास किया। बैठक में सभी तहसीलों में अमृत मानसरोवर पार्क बनाने की योजना पर मुहर लगी। साथ ही कई जगहों पर आरसीसी, सड़क व ऑडिटोरियम निर्माण को भी स्वीकृति मिली। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, बलहा कृपाराम वर्मा ने नानपारा में सरयू नहर कॉलोनी प्रथम से बाईपास तक सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed