फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

आग से चार घर व दस बीघा गेहूं जलकर राख

Tue, 26 Apr 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जिले में अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से गेहूं की दस बीघा फसल नष्ट हो गई। साथ ही चार कच्चे मकान भी जलकर राख हो गए। मकानों में रखा गृहस्थी का सामान भी राख हो गया। आग की चपेट में आने से एक गोवंश की भी मौत हो गई। सभी स्थानों पर ग्रामीणों ने घंटों प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कैसरगंज के गोड़हिया नंबर दो के कठौतनपुरवा निवासी झब्बर, दुखीराम व गुल्ले अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ सोमवार की देर शाम गेहूं काटने गए थे तभी अज्ञात कारणों से लगी आग से तीनों के मकानों से लपटें उठने लगीं। ग्रामीण जब तक आग बुझाने का प्रयास करते तब तक तीनों मकान जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से मकानों में रखे कपड़े, अनाज, बर्तन व गृहस्थी का अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। लगभग दो लाख रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। उधर, खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरिया ग्राम में सोमवार की देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से विनोद पुत्र बदलू समेत अन्य ग्रामीणों की लगभग दस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

साथ ही भदेश्वर पुत्र रामभरोसे का फूस का घर व पास में बना केयर इंडिया का दरवाजा भी जल गया। पीड़ितों ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी है। थाना जरवलरोड अंतर्गत ग्रामसभा पारा परशुरामपुर में अज्ञात कारणों से मंगलवार की दोपहर ग्रामीण मिज्जन पुत्र इंदल के घर में आग लग गई। पीड़ित ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। आग लगने से घर में रखा अनाज व कपड़े समेत गृहस्थी का अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से दो भैंस व एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में गोवंश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed