फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पीडब्ल्यूडी के तारकोल डंपिंग यार्ड में लगी आग

Tue, 26 Apr 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। शहर की एलआरपी कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी के तारकोल डंपिंग यार्ड में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। अग्निकांड की घटना से पूरे कॉलोनी में अफरा-तफरी मच मच गई। हालांकि, मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहर की एलआरपी कॉलोनी में पीडब्ल्यूडी का तारकोल डंपिंग यार्ड है। यार्ड में काफी मात्र में विभाग ने तारकोल रखा था। मंगलवार को दोपहर यार्ड में अचानक आग लग गई। देखते ही आग आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कॉलोनी के आसपास चारों तरफ काला धुआं फैल गया। कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। कॉलोनीवासियों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शी डीके सिंह ने बताया कि अज्ञात कारणों से डंपिंग यार्ड में आग लग गई थी। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया। उन्होंने बताया कि अगर आग यार्ड को पूरी तरह से आगोश में ले लेता तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed