{"_id":"62683401154f96655f28578e","slug":"bahraich-bahraich-news-lko627966314","type":"story","status":"publish","title_hn":"32.28 लाख की वसूली, छह के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32.28 लाख की वसूली, छह के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
32.28 लाख की वसूली, छह के खिलाफ मुकदमा
- जिले में जारी रहा बिजली चोरी के खिलाफ जांच अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। बिजली विभाग की टीम का सौ दिवसीय जांच अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान टीम ने 32.28 लाख की बकाएदारी की वसूली करते हुए छह उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर चेतावनी दी।
एक्सईएन मुकेश बाबू ने बताया कि विद्युत वितरण खंड, प्रथम के एसडीओ विजय कुमार की अगुवाई में चलाए गए जांच अभियान में 262 कनेक्शनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि जांच में 255 कनेक्शनों को मौके पर ही काटकर एक उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराने के साथ 14.53 लाख की वसूली की गई। नानपारा क्षेत्र में विभाग की टीम ने 334 विद्युत कनेक्शनों की जांच कर चार उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। टीम ने बकाएदारी के मामले में 204 कनेक्शन काटकर 5.95 लाख की वसूली की है। एक्सईएन बाबू ने बताया कि इसके अलावा कैसरगंज में विभाग की टीम ने 378 कनेक्शनों की जांच कर मौके पर 202 कनेक्शन काट दिए। जांच के दौरान टीम ने एक उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर 11.80 लाख की वसूली की है। एक्सईएन बाबू ने जिले के उपभोक्ताओं से कहा कि सभी बिजली का बिल अभियान के दौरान जमा कर कनेक्शन नियमित करा लें अन्यथा विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।