{"_id":"62604fe255dc2a4d522da501","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6270517200","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन परिवारों की गृहस्थी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से तीन परिवारों की गृहस्थी जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुजूरपुर (बहराइच)। विकास खंड हुजूरपुर के खरगापुर स्थित रामपुरवा गांव में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। अग्निकांड की घटना में गांव के तीन परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विकास खंड की खरगापुर ग्राम पंचायत स्थित रामपुरवा में बुधवार की दोपहर अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गांव के ननकू, नरेश व देशराज के मकानों को आगोश में ले लिया। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इस दौरान ग्रामीणों की पूरी गृहस्थी आग में जलकर राख हो गई।
अग्निकांड की घटना में 50 हजार से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। अग्निकांड की घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल पंकज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच करते हुए नुकसान का पूरा आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को शीघ्र भेज दी जाएगी।