फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

डीएम साहब बिटिया की शादी है, बकाया दिलवा दीजिए

Wed, 20 Apr 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। पयागपुर के पैतौरा निवासी प्रेम कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश भंडार लिमिटेड के केंद्र प्रभारी रहे हैं। इनको वर्ष 2016-17 से केंद्र संचालन के लिए मिलने वाला मानदेय, हैंडलिंग चार्ज व गोदाम किराया नहीं दिया गया है, जबकि अगले माह इनकी बिटिया की शादी है। बकाया भुगतान के लिए वह पिछले छह महीने से जिम्मेदारों की चौखट का चक्कर लगा रहे हैं और बिटिया की शादी का वास्ता दे रहे हैं। इसके बावजूद बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर सोमवार को प्रेम कुमार ने डीएम को पत्र देकर भुगतान की मांग की है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के पैतौरा निवासी प्रेम कुमार शर्मा पुत्र नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2016-2017 से 2019-20 तक क्रय केंद्र प्रभारी के रूप में कार्य किया है। वर्ष 2016-17 का 9500 क्विंटल गेहूं, 2018-19 का 8640 क्विंटल धान व 2019-20 का 5483 क्विंटल गेहूं खरीद का हैंडलिंग चार्ज बकाया है। साथ ही तीनों वर्षों का 5000 रुपये प्रति माह के हिसाब से मानदेय भुगतान व गोदाम किराया भी नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगले माह 11 मई को उनके बिटिया की शादी है। ऐसे में उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है। इसके लिए वह पिछले छह माह से पीसीएफ व पीसीयू के जिम्मेदारों के पास भुगतान के लिए दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार बकाया भुगतान नहीं कर रहे हैं जिसके चलते उनकी बिटिया के हाथ पीले होते नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी के यहां पत्र देकर बकाया भुगतान की मांग की है ताकि हंसी-खुशी बिटिया की शादी संपन्न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारी प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि गेहूं की हैंडलिंग के लिए 6.12 रुपये प्रति क्विंटल तो धान के लिए 8 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाता है। उन्होंने बताया कि गोदाम का 5000 रुपये प्रति माह के हिसाब से किराया मिलता है। तीन सालों का लगभग चार लाख रुपये बकाया है। बिटिया की शादी से पहले अगर बकाया भुगतान नहीं हुआ तो परेशानी होगी।

केंद्र प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि हाल ही में काफी बीमार हो गए थे। उस समय भी उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी। इसके लिए जिम्मेदारों से बकाया भुगतान की मांग की गई, लेकिन जिम्मेदारों ने भुगतान नहीं किया।
पीसीयू की ओर से पूरा भुगतान केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड को कर दिया गया है। वहां जाकर अपना हिसाब मिलान कर भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।
- संजीत यादव, जिला प्रबंधक, पीसीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed