{"_id":"625f0078e8ab2574e20efcc0","slug":"bahraich-bahraich-news-lko626886598","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से पूछा जाएगा, आखिर क्यों छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों से पूछा जाएगा, आखिर क्यों छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा छोड़ने वाले छात्र-छात्राओं से इस बार पूछा जाएगा कि परीक्षा क्यों छोड़ी। उनके सामने क्या मजबूरी रही। यूपी बोर्ड ने बच्चों के परीक्षा को छोड़ने का कारण जानने के लिए डीआईओएस को पत्र भेजा है। पत्र मिलने के बाद डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर जवाब मांगा है। इस बार बोर्ड परीक्षा में लगभग सात हजार बच्चों ने परीक्षा छोड़ी है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 104 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुईं। इसमें 28097 बच्चों ने परीक्षा दी जबकि लगभग सात हजार बच्चों ने परीक्षा को छोड़ दी। बच्चों ने परीक्षा क्यों छोड़ी इसकी जानकारी अब यूपी बोर्ड करना चाह रहा है। यूपी बोर्ड ने डीआईओएस को पत्र भेजकर जवाब मांगा है कि कितने बच्चों ने परीक्षा छोड़ी और क्यों छोड़ी? पत्र मिलने के बाद डीआईओएस ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर जवाब मांगा है। अब छात्र को बताना पड़ेगा कि बोर्ड की परीक्षा क्यों छोड़ी
यूपी बोर्ड ने इस बार हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों से परीक्षा छोड़ने का कारण पूछने के लिए पत्र भेजा है। यूपी बोर्ड द्वारा भेजा गया पत्र मिल चुका है। जिले के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेज दिया गया है। जवाब मिलने के बाद बोर्ड को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. चंद्रपाल, डीआईओएस, बहराइच