{"_id":"625d9d55733abc566e53e336","slug":"bahraich-bahraich-news-lko626710948","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंसी दुकान पर शराब में मिलावट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंसी दुकान पर शराब में मिलावट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजवापुर (बहराइच)। आबकारी व पुलिस महकमे की लाख कोशिशों के बाद भी जिले में नकली शराब की बिक्री पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इससे कभी भी गंभीर घटना हो सकती है। नकली शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने कई टीमें गठित कर जांच कराने का दावा किया है, लेकिन ये हवाहवाई साबित हो रहे हैं। सोमवार को महसी तहसील की रमपुरवा चौकी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर शराब में मिलावट का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा रहा।
जिले में नकली व अवैध शराब के धंधे पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग समय-समय पर प्रवर्तन अभियान चलाता है। साथ ही लाइसेंसी दुकानों की जांच भी की जाती है। इसके बाद भी नकली शराब का धंधा जारी है। सोमवार को तहसील महसी के रमपुरवा चौकी स्थित लाइसेंसी अंग्रेजी शराब की दुकान के मुनीम का शराब की शीशियों में मिलावट करते हुए वीडियो वायरल हो गया। इससे हड़कंप मच गया। कुछ दिन पूर्व रायबरेली व आजमगढ़ में लाइसेंस दुकान से नकली शराब की बिक्री होने व इसके सेवन से कई लोगों की मौत की घटना हुई थी। जनपद में भी नकली शराब की बिक्री होने से ऐसी किसी घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। घटना सही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।