{"_id":"6259ae8ba7e0be57d9725cba","slug":"bahraich-bahraich-news-lko626280674","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से लाखों की फसल व संपत्ति राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से लाखों की फसल व संपत्ति राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से लाखों रुपये की फसल नष्ट हो गई। साथ ही संपत्ति का भी काफी नुकसान हुआ। आग लगने पर कहीं अग्निशमन कर्मियों तो कहीं ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग की लपटों पर काबू पाया। तराई में तापमान बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। ऐसे में ग्रामीण किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से भयभीत नजर आ रहे हैं।
तहसील महसी की ग्राम पंचायत महसी के मजरा टेपरा में गुरुवार की शाम अज्ञात कारणों से दिलेराम पुत्र समाई के कच्चे मकान से आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन जब तक आग पर काबू पाते तब तक मकान व उसमें रखा गृहस्थी का पूरा सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। उधर, विकास खंड फखरपुर के ग्राम दतौली में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण लगभग दस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष फखरपुर परमानंद तिवारी ने बताया कि आग लगने से विनोद कुमार, राजेश कुमार, राम कुमार व श्रीनाथ के खेत में गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई है। इसकी सूचना राजस्व व विद्युत विभाग को दे दी गई है। विकासखंड रिसिया अंतर्गत ग्राम लौकी रमपुरवा व महरू गांव के निकट खेतों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण गेहूं की फसल नष्ट हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल ने घटना स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। विकासखंड हुजूरपुर के थाना रानीपुर अंतर्गत ग्राम निजामपुर भगहरिया निवासी फकीरे के कच्चे मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने पर उपनिरीक्षक अरविंद यादव, संतोष यादव, हेड कांस्टेबल शैलेश आदि ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई। आग लगने की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई है। तहसील महसी अंतर्गत ग्राम मंगरवल व कपरवल में अज्ञात कारणों से खेतों में आग लगने से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
जब तक लोग बचाव के प्रयास करते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। असहाय ग्रामीण कुछ न कर सके। आग की लपटों से जवाहरलाल, रामधीरज, देवाराम, रामछबीले, रूद्र प्रसाद, राधे, परमानंद, कल्पना, शशिकांत, विनोद, प्रमोद, रामकुमार, आशाराम व कैलाश समेत अन्य ग्रामीणों के खेतों में लगी फसल नष्ट कर दी। घटना की सूचना पाकर नायब तहसीलदार व थाने के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। लेखपाल को क्षति का आंकलन कर सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, पड़ोसी देश नेपाल के जिला बांके के राप्ती सोनारी गांव पालिका वार्ड नंबर दो में अज्ञात कारणों से एक मकान में आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन कर्मियों व पुलिस को दी। मुख्य पुलिस उपाधीक्षक एन बहादुर मल्ल ने बताया कि हवा की तेज रफ्तार के कारण आग की चपेट में आकर दस मकान जल गए। इसी के साथ सभी मकानों में रखा गृहस्थी का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। अग्निशमन कर्मियों ने तीन दमकल वाहनों के साथ आग पर काबू पाया।