{"_id":"62585daaa0fc867adc48b836","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6261466164","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में पूरी रात बिना बिजली गुजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में पूरी रात बिना बिजली गुजारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। भीषण गर्मी के बीच बुधवार रात नगर क्षेत्र के चार मोहल्लों में पूरी रात बिजली गुल रही। इससे मोहल्लेवासी पूरी रात गर्मी से बेहाल रहे। फ्यूज उड़ने के चलते रात 10 बजे गुल हुई बिजली बृहस्पतिवार दोपहर 3:30 बजे के बाद आई। बिजली विभाग के कर्मियों ने पूरी रात सुध नहीं ली।
भीषण गर्मी के बीच नानपारा नगर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बेपटरी हो गई है। दिनरात मिलाकर कई घंटे की अघोषित कटौती की जा रही है जिससे विद्युत उपभोक्ताओं में भारी रोष है। विद्युत आपूर्ति सुचारु न होने से एक ओर लोग अंधेरे व भीषण गर्मी का दंश झेल रहे हैं तो दूसरी ओर कटौती से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। बुधवार को कसाई टोला मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर की लाइन के दो फ्यूज उड़ गए जिससे पांच मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।
मोहल्लावासियों ने तत्काल इसकी शिकायत विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से की, लेकिन पूरी रात बीत जाने के बाद भी कोई कर्मचारी फ्यूज जोड़ने नहीं आया। इस कारण मोहल्ला बेलदारन टोला, कसाई टोला, पुरानी बाजार व किला मोहल्ले के लोगों ने भीषण गर्मी में पूरी रात बिना बिजली के गुजारी। गर्मी के बीच लाइट न होने से छोटे बच्चे परेशान हो गए। वहीं, बड़ों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को दोपहर 3:30 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। फ्यूज उड़ने के बाद भी फ्यूज जोड़ने के लिए रात में कोई कर्मी नहीं आया। इसको लेकर मोहल्लावासियों में रोष है।