फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

साइबर ठगी के शिकार युवक की रकम दिलवाई वापस

Sat, 09 Apr 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। साइबर ठगों का शिकार बने युवक के पैसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वापस दिला दिए। इससे युवक काफी खुश नजर आया और पुलिस को धन्यवाद दिया। नानपारा कोतवाली क्षेत्र निवासी रविंद्र कुमार को लोन की जरूरत थी। इसी दौरान ठगों ने लोन दिलाने का झांसा देकर उससे ऑनलाइन 116549 रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद भी रविंद्र को लोन नहीं मिला तो उसे ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

उसने घटना की जानकारी साइबर सेल, बहराइच को दी। जिले की साइबर सेल ने गोंडा में बने साइबर थाने में शिकायत भेज दी। साइबर थाने की पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पूरी रकम वापस दिला दी। डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि ठगी होने पर तत्काल अपने बैंक व पुलिस को सूचना दें। साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed