फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

रामनवमी आज, मंदिरों व घरों में पूजी जाएंगी कन्याएं

Sat, 09 Apr 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन भक्तों ने माता महागौरी की पूजा-अर्चना की। माता महागौरी की पूजा करने के लिए मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। सौभाग्य, समृद्धि, धन-धान्य, गृहस्थी, सुख और शांति प्रदात्री महागौरी की भक्तों ने पूजा कर मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना की। अष्टमी के दिन ही कई भक्तों ने हवन-पूजन व कन्याभोज कराया। रविवार को रामवनमी है। इस मौके पर मंदिरों व घरों में हवन-पूजन किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु कन्याओं को भोज कराकर आशीर्वाद लेंगे।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा-अर्चना करने के लिए शहर के संघारिणी मंदिर, मरीमाता मंदिर व छोटी बेरिया समेत अन्य मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने अखंड सौभाग्य के लिए देवी मां को चुनरी अर्पित की और पूजा कर मनोकामना की। कई श्रद्धालुओं ने अष्टमी के दिन मंदिरों में हवन-पूजन किया और कन्याओं को भोज कराकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

रामनवमी को लेकर भक्तों में खासा उत्साह भी देखा गया। बाजारों में तैयारियों को लेकर भक्त खरीदारी में जुटे रहे। हवन-पूजन के लिए श्रद्धालु आम की लकड़ी खरीदने के लिए दौड़ते रहे। देर शाम तक रामनवमी को लेकर भक्तों ने तैयारियां पूरी कर लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दोपहर 11:20 बजे के बाद नौ दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालु पारण कर सकते हैं। 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्म होगा। मंदिरों में शहनाइयां बजेंगी। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। रविवार को नौ दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालु 12 बजे के बाद पारण कर सकते हैं।
- राधा कृष्ण पाठक, पुरोहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed