फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

एलएलबी की परीक्षा में पकड़े गये पांच नकलची

Thu, 07 Apr 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में गुरुवार को प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के साथ ही एलएलबी के विभिन्न सेमेस्टरों की परीक्षाएं आयोजित हुईं। किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह की पाली में आयोजित परीक्षा के दौरान एलएलबी के पांच छात्र नकल करते पकड़े गए। केडीसी में आयोजित परीक्षा में प्रथम पाली में प्रथम सेमेस्टर के तहत बीएससी प्रथम वर्ष की बायोकेमिस्ट्री विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

साथ ही संजीवनी विधि महाविद्यालय व कलावती देवर महाविद्यालय की एलएलबी के सभी सेमेस्टरों की परीक्षाएं भी आयोजित की गईं। प्रथम पाली में पंजीकृत 877 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 854 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। प्रथम पाली में संजीवनी महाविद्यालय के दो व कलावती देवी महाविद्यालय के तीन छात्रों को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि नकल में पकड़े गए छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं सील कर विश्वविद्यालय भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed