फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

घरों-मंदिरों में स्वागत की तैयारी पूरी, आज आएंगी मैया

Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। चैत्र नवरात्र शनिवार से शुरू हो रहा है। मंदिरों व घरों में नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का पूजन-अर्चन किया जाएगा। भोर होते ही मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा विधि-विधान से कर श्रद्धालु नवरात्र के व्रत का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए शहर समेत ग्रामीण अंचलों के मंदिरों को सजाया गया है। वहीं, शुक्रवार को नवरात्र को लेकर खरीदारी के लिए बाजारों में रौनक छाई रही।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र की शुरुआत शनिवार से हो रही है। शनिवार की सुबह से मां की पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। श्रद्धालु घर में कलश की स्थापना कर पूजन-अर्चन करेंगे। नवरात्र पर्व की तैयारी को लेकर बाजार में रौनक छाई रही। शहर के डिगिहा तिराहा, अस्पताल चौराहा, छावनी चौराहा, घंटाघर बाजार व पीपल चौराहा पर खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। नवरात्र पर्व को लेकर संघारिणी मंदिर व मरीमाता मंदिर समेत अन्य मंदिरों को सजाया गया है। मंदिरों में शनिवार की भोर से ही मां के जयकारे गूंजने लगेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

शहर के छावनी बाजार निवासी पंडित राधा कृष्ण पाठक ने बताया कि शनिवार भोर से लेकर पूर्वाह्न 11 बजे तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त है। इस बीच श्रद्धालु कलश स्थापना कर नवरात्र का शुभारंभ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed