फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पूरा नाम पूछा और फिर थाने से भगा दिया

Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। छेड़खानी की शिकायत करने पहुंची एक किशोरी ने जैसे ही नाम के बाद अपनी जाति बताई तो थानेदार ने बिना सुने उसे वापस कर दिया। गुरुवार की देर शाम अपने भाई के साथ थाने पहुंची किशोरी को वापस लौटना पड़ा। किशोरी परिजनों के साथ शुक्रवार को फिर थाने का चक्कर लगाती रही लेकिन खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। एसएचओ ने बताया कि गांव में प्रधानी का बवाल चल रहा है। किशोरी को साजिशन भेजा गया था।
विज्ञापन

मामला पयागपुर थाना क्षेत्र के शिवदहा क्षेत्र का है। यहां की एक 14 वर्षीय किशोरी गुरुवार देर शाम पयागपुर थाने पहुंची और आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। बकौल पीड़िता इतना सुनकर एसएचओ ने उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम बताया। जब पूरा नाम पूछा तो पूरा नाम बताया। जाति सुनते ही एसएचओ ने कहा, आज जाओ दूसरे दिन आना। मामले में भाजपा के कार्यकर्ता का नाम लिया जा रहा है। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को पीड़िता अपने भाई के साथ फिर थाने पहुंची और दोपहर तक थाने में गणेश परिक्रमा करने के बाद जब उसकी नहीं सुनी गई तो उसने सीएम पोर्टल पर आरोपी का नाम लिखते हुए शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता अब जीवित नहीं हैं। उसके अलावा उसका भाई साथ रहता है। गांव वाले तरह-तरह के अत्याचार करते हैं। छेड़खानी भी होती है तो उसकी शिकायत भी दर्ज नहीं की जाती
विज्ञापन

एसएचओ, पयागपुर, हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि उस गांव में प्रधानी की रंजिश जारी है। पीड़िता को बहला फुसलाकर इस तरह के बयान दिलाए जा रहे हैं। विधायक सुभाष त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिली है, लेकिन आरोपी हमारी पार्टी में है या नहीं इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते। अगर इस तरह का कोई आरोप है तो पार्टी पदाधिकारी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जरूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed