फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

छेड़छाड़ के विरोध पर चाकू से हमला

Fri, 01 Apr 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
bahraich
रानीपुर (बहराइच)। रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो दबंग फरार हो गए। आसपास के लोगों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बृहस्पतिवार की शाम अपने घर में बर्तन धुल रही थी। आरोप है कि तभी गांव के चार दबंग आए और महिला के पति पर दर्ज मुकदमे को लेकर बात करने के लिए आवाज लगाते हुए घर में घुस गए।
विज्ञापन

आरोप है कि अंधेरा होने के कारण महिला के सामने आते ही दबंगों ने छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो दबंगों ने चाकू से महिला पर हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास व घर की छत पर मौजूद बच्चे दौड़ पड़े। इस पर दबंग धमकी देते हुए फरार हो गए। दबंगों के हमले में घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिसिया सीओ राजीव सिसौदिया ने बताया कि प्रकरण में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed