फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

व्यापारी के घर का ताला तोड़कर पार किया माल

Wed, 30 Mar 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। शहर के बक्शीपुरा मोहल्ले में व्यापारी के घर चोरों ने रात में धावा बोलकर नकदी व जेवरात समेत 10 लाख का सामान पार कर दिया। पड़ोसियों ने व्यापारी को सूचना दी तो घटना की जानकारी हुई। व्यापारी की सूचना पर डायल 112, थाने की व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर जल्द घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के घोसिनबाग, बक्शीपुरा मोहल्ला निवासी सुरेश कुमार शाह व्यापारी हैं। उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई हैं। मंगलवार की शाम व्यापारी दावत खाने गए थे। व्यापारी के मुताबिक वह दावत खाकर घर लौटे तो गेट में लगे ताले की चाबी कहीं गिर जाने के कारण नहीं मिली। चाबी न मिलने पर व्यापारी अपने भाई के घर सोने चला गया।
विज्ञापन

रात में ही चोर ताला तोड़कर घर में रखे 2,95,000 हजार नकद, सोने का सेट, सोने की छह अंगूठी, सोने की दो चेन, सोने के दो जोड़ी कंगन व चांदी के सिक्के समेत अन्य जेवरात समेटकर फरार हो गए। बुधवार सुबह घर खुला होने पर पड़ोसियों ने घटना की सूचना व्यापारी को दी। चोरी की सूचना पर दरगाह थानाध्यक्ष मनोज सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच कर कुछ साक्ष्य एकत्र किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed