{"_id":"623f5359fc3c90145175f9b5","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6232713136","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ निवासी महिला कर्मी ने घाघरा में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ निवासी महिला कर्मी ने घाघरा में लगाई छलांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी व एक नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में कार्यरत महिला ने कंपनी के रवैये से आहत होकर शुक्रवार की देर शाम घाघरा नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में कूदते देख आसपास मौजूद गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने महिला को समझाबुझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
लखनऊ के इंदिरानगर निवासी महिला अनीता चौहान एक नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में कार्य करती है। कंपनी के निर्देशों के तहत उसने कई लोगों के पैसे कंपनी में जमा कराए थे। अब उन लोगों को कंपनी पैसा वापस नहीं कर रही है। साथ ही उसे वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में उसे परिवार का खर्च चलाने में काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। अनीता इन सब बातों को लेकर काफी परेशान थी। वह इस समय बाराबंकी जनपद स्थित रामनगर में अपने मायके आई हुई थी।
आर्थिक तंगी व लोगों द्वारा पैसा वापस मांगे जाने के दबाव से उसने आत्महत्या करने का मन बना लिया। शुक्रवार देर शाम वह घाघरा घाट पहुंची और नदी में छलांग लगा दी। अनीता के नदी में कूदते ही गोताखोर तिलकराम ने अपने साथियों के साथ उसे नदी से निकाला। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक सतेंद्र यादव, संतोष यादव व आरक्षी शिवानी त्रिपाठी ने परिजनों को बुलाया। उन्होंने समझाबुझाकर फिर ऐसी गलती न करने की सलाह देते हुए अनीता को परिजनों के सुुपुर्द कर दिया।